Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : बिपरजॉय ने बदला मौसम, नैनीताल में बौछार-दून में चली आंधी - The Indian Exposure

Uttarakhand : बिपरजॉय ने बदला मौसम, नैनीताल में बौछार-दून में चली आंधी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को सुबह से धूप-छांव का खेल जारी रहने के बाद दोपहर बाद देहरादून में तेज आंधी चली, जिससे तापमान के गिरावट दर्ज की गई।

विकासनगर में भी मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलनी शुरू हो गई है। यहां बादलों व तेज हवा के कारण गर्मी से कुछ निजात मिली है। वहीं नैनीताल में बौछारें पड़ींं, जिससे वहां ठंड बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया।

बिपरजॉय के असर को देखते हुए प्रदेश में आज यानी सोमवार को भारी वर्षा, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रद्धालुओं से मौसम के पूर्वानुमान को देखकर ही यात्रा पर आने और इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481