Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज - The Indian Exposure

Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसी के साथ अब सरकार सहित संगठन में फेरबदल की अटकलें तेज हो गईं हैं। मंत्रिपरिषद की बैठक संसद के मानसून सत्र से कुछ दिनों पहले हो रही है। मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

हाल में भाजपा के शीर्ष नेताओं की लगातार बंद कमरे में बैठकों और महाराष्ट्र में रविवार को हुए औचक घटनाक्रम को देखते हुए अब मोदी कैबिनेट में विस्तार की संभावना मजबूत मानी जा रही है। खासकर एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के शरद पवार का साथ छोड़ अजित पवार संग जाने से इन अटकलों को और बल मिला है। पटेल को इस बगावत के बदले मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

भाजपा में फेरबदल की अटकलें तेज
वहीं इससे कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी। जिसके बाद से ही मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481