Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा - The Indian Exposure

UP: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद ऑटो चलाकर खर्च पूरा करने की कोशिश करता। लेकिन जब खर्च पूरा नहीं होता तो लूटपाट करने लगा। मंडी समिति के पास राहगीर से आई फोन लूटने की वारदात भी उसने अपने साथी के साथ की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी फरार है।

ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास 17 जून को ट्रांसयमुना कालोनी के अमित कुमार का बाइक सवार दो लुटेरे ने आई फोन लूट लिया था। लुटेरे पता पूछने के बहाने उससे मोबाइल छीनकर ले गए थे। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने खंदौली के पीरानी उर्फ वीरानी को पकड़ा है। 

पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। उसके साथी बंटी ने पांच माह पहले सिकंदराराऊ की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद घर के खर्च बढ़ गए और विवाद होने लगा। घर के खर्च पूरा करने के लिए ऑटो में बैठने वाली सवारियों के मोबाइल व पर्स चोरी करने लगे। इसके साथ बाइक से मोबाइल व चेन लूटते थे। लूटा गया मोबाइल भी आरोपी बंटी के पास है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481