Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : काशीपुर में 1360 नशे के कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : काशीपुर में 1360 नशे के कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर से नशीले कैप्सूल की तस्करी कर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कैप्सूल के 60 पत्ते बरामद किए। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही पुलिस मेडिकल स्टोर की भूमिका की भी जांच कर रही है।


सोमवार को एसपी कार्यालय में एएसपी अभय सिंह ने बताया कि टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी और बांसफोड़ान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी के नेतृत्व में टांडा उज्जैन क्षेत्र में चेकिंग की। स्कूटी से जा रहे एक युवक को रोका। स्कूटी की तलाशी में नशीले कैप्सूल के 60 पत्ते कुल 1360 कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलवंत सिंह निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना बाजपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के मुताबिक वह काशीपुर के मेडिकल स्टोर से नशे के कैप्सूल खरीद कर बाजपुर में नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचने के लिए लेकर जा रहा था। एसपी ने बताया अब पुलिस नशे के कैप्सूल अवैध रूप से बेचने वाले मेडिकल स्टोर की भूमिका की भी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481