Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Amritsar : पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल बरामद - The Indian Exposure

Amritsar : पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल बरामद

अमृतसर ग्रामीण पुलिस टीम ने अजनाला पुलिस के साथ मिलकर सोमवार सुबह अजनाला के चमियारी गांव में तस्करों और गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने चार अलग-अलग मामले दर्ज किए और कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक पिस्तौल, आठ कारतूस, दो मोटरसाइकिल और एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

डीएसपी बलविंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों की एक टीम ने अजनाला के गांव चमियारी में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सुखदयाल सिंह, गांव चमयारी निवासी हरपाल सिंह, दविंदर सिंह और सरवन सिंह को एक किलो हेरोइन, एक पिस्तौल, आठ कारतूस और दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481