Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
'मैं एक दिन में खत्म करा सकता हूं रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध', पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा - The Indian Exposure

‘मैं एक दिन में खत्म करा सकता हूं रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध’, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते हुए एक साल से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच सुलह नहीं हो पाई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 घंटे में समाप्त करने का दावा किया है।

ट्रंप ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ये बात कही। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पर भी हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन विश्व के नेताओं से निपटने में सक्षम नहीं हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनके जेलेंस्की और पुतिन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं।

ट्रंप ने आगे कहा कि ये स्मार्ट लोग हैं, जिनमें फ्रांस के मैक्रॉन भी शामिल हैं। मैं पुतिन सहित लोगों की पूरी सूची देख सकता हूं। ये लोग तेज, सख्त और आम तौर पर शातिर हैं। हमारे पास एक ऐसा आदमी है जिसे पता नहीं कि क्या हो रहा है। ट्रंप ने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास का सबसे खतरनाक समय है।

‘जेलेंस्की और पुतिन के बीच करा सकता हूं समझौता’

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के दावे पर कहा कि वह जेलेंस्की को ‘अब और नहीं’ कहते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर के लिए मनाएंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं जेलेंस्की को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं पुतिन को भी अच्छे से जानता हूं। मैं पुतिन से कहूंगा कि अगर आप कोई समझौता नहीं करेंगे तो हम उन्हें बहुत कुछ देंगे। यदि हमें देना होगा तो हम यूक्रेन को उससे कहीं अधिक देंगे, जितना उन्हें कभी मिला है। मैं एक दिन में समझौता करा सकता हूं।

बता दें कि रूस से 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला बोलते हुए युद्ध का एलान कर दिया था।। रूस-यूक्रेन संघर्ष 500 से अधिक दिनों से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481