Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake in Arunachal: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप से हिली धरती ,भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड - The Indian Exposure

Earthquake in Arunachal: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकंप से हिली धरती ,भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आज सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड आंकी गई है। 

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर आया और यह 5 किलोमीटर की गहराई पर था। एनसीएस ने ट्वीट कर बताया कि अरुणाचल में आए भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड थी। हालांकि, भूकंप से किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

जयपुर में आधे घंटे में तीन बार आया भूकंप

इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर में आधे घंटे के अंदर तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि जयपुर में सबसे पहले 4.4 तीव्रता का पहला झटका सुबह 4.09 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया, जबकि 3.1 तीव्रता का दूसरा झटका सुबह 4.22 बजे 5 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481