Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Blast in Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में हुआ बम धमाका, SHO की मौत ,कई घायल - The Indian Exposure

Blast in Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में हुआ बम धमाका, SHO की मौत ,कई घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले के अली मस्जिद इलाके में एक निर्माणाधीन मस्जिद में बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना आत्मघाती बम विस्फोट लग रही है.

पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक अतिरिक्त SHO की पहचान अदनान अफरीदी के रूप में की गई है, घायल लोगों को चिकित्सा सहायता के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि खैबर पुलिस ने जमरूद में निर्माणाधीन मस्जिद में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया।

जब पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनमें से एक ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा आतंकवादी बमबारी स्थल से भाग निकला। हालांकि सुरक्षा बलों ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481