
जर्मनी के ऑग्सबर्ग के बवेरियन शहर के नजदीक लैंगवीड में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को एक आवासीय इमारत में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, गोलीबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस ने जानकारी दी कि एक 64 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि आखिर संदिग्ध ने किस मकसद से गोली चलाई थी, इस बात की जांच चल रही है।
दो महिलाओं की हुई हत्या
इस गोलीबारी में 49 और 72 साल की दो महिलाओं और एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई। इसके अलावा, 32 वर्षीय महिला और 44 वर्षीय व्यक्ति को गोली लगी है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा था।