Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nepal: सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड - The Indian Exposure

Nepal: सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार को ककहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सितंबर के अंत में चीन का दौरा करेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों पड़ोसियों चीन और भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखना है। 

पिछले साल दिसंबर में पदभार संभालने के बाद प्रचंड की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केंद्र (सीपीएन-एमसी) के नेता ने तीसरी बार शीर्ष पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में जून में भारत का दौरा किया था।

विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि प्रधानमंत्री सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे। सऊद ने यहां विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम में कहा, ‘प्रधानमंत्री की आगामी चीन यात्रा के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मित्र देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘हमारे चीन के साथ भी अच्छे संबंध हैं।’


उन्होंने कहा कि विदेश संबंध वैचारिक और मनोवैज्ञानिक आधार पर आधारित नहीं होने चाहिए, बल्कि यह राष्ट्रीय गरिमा को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय हित और पारस्परिक लाभों द्वारा निर्देशित होने पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री की भारत यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा सफल और फलदायी रही। उन्होंने कहा, ‘अगर मित्र देशों के साथ संबंध अतीत में तनावपूर्ण होते हैं तो हम उनके साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं।’

प्रचंड की चीन यात्रा वरिष्ठ माओवादी नेता द्वारा चीन और भारत के साथ संबंधों में संतुलन बनाने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481