Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ramnagar : तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट, बचाव करने आए चाय वाले के सिर पर मारा चाकू - The Indian Exposure

Ramnagar : तेल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट, बचाव करने आए चाय वाले के सिर पर मारा चाकू

भवानीगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात पेट्रोल भरवाने को लेकर चार युवकों ने पहले पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की। फिर बीच बचाव करने आए एक व्यापारी के सिर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी को सुबह गिरफ्तार किया। वहीं चौथे की तलाश की जा रही है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे करीब भवानीगंज स्थित ओंकार नाथ पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर चार युवक बाइक में तेल डलवाने पहुंचे। इसी बीच पेट्रोल पंप कर्मी शुभम से उनकी पहले बाइक में तेल लगाने को लेकर बहस हो गई। आरोपियों ने मौके पर पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट करना शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए भागा पेट्रोल पंप कर्मी
पेट्रोल पंप कर्मी भागते हुए पंप के सामने चाय की दुकान में पहुंचा। बीच बचाव में आए चाय वाले जैद के सिर पर आरोपियों ने चाकू मार दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481