Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Gauri Kund : भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में दो और शव हुए बरामद, 18 की तलाश जारी - The Indian Exposure

Gauri Kund : भूस्खलन हादसे में लापता हुए लोगों में दो और शव हुए बरामद, 18 की तलाश जारी

Dead body on hospital bed, it is tragedy and sad.

गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तीन शव पूर्व में बरामद कर लिए गए थे। आज गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने दो और शव बरामद किए हैं। एक शव की शिनाख्त वीर बहादुर के रूप में हुई है। 

वहीं गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता नेपाली मूल के 14 लोगों के बारे में जिला प्रशासन ने नेपाल दूतावास से भी उनके बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही पुलिस से भी यात्रा के दौरान बाहरी लोगों के सत्यापन के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। भूस्खलन हादसे के छह दिन बाद भी नेपाली मूल व अन्य सहित कुल 20 लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

बीते 3 अगस्त की रात्रि लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें भी बह गई थी जिसमें 23 लोग बह गए थे। जिनमें से तीन शव मिल गए थे। आज दो शव और मिले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481