Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Meerut: बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक - The Indian Exposure

Meerut: बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में विद्युत की चोरी पकड़ने गई विद्युत विजिलेंस टीम हापुड़ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी जीप को जलाने का प्रयास किया और उनकी डायरी तथा मोबाइल आदि भी छीन लिए पुलिस के पहुंचने पर बंधन मुक्त हुए।

विद्युत विजिलेंस प्रभारी हापुड़ सफीक अहमद ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की अजराड़ा में जो विद्युत जाती है वह गौरा बिजली घर से जाती है जोकि हापुड़ में पड़ता है जबकि अजराड़ा गांव जनपद मेरठ में पड़ता है।

मुखबिर की सूचना पर विजिलेंस की टीम सुबह अजराडा में पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए करीब 9 मकानों पर छापा मारा जिस में देखा गया कि विद्युत का उपभोग हो रहा है लेकिन उनके पास विद्युत उपभोग के कोई भी कागजात नहीं थे। वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे कि गरीब आदमियों को बक्श दिया जाए।

वार्ता चल रही थी कि उसी दौरान ग्राम प्रधान अपने 30-40 आदमियों को लेकर मौके पर पहुंचा और विद्युत विजिलेंस का विरोध करने लगा। तीन मोबाइल, डायरी जिसमें नाम पति अंकित थे छीन लिए और बंधक बना लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481