Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, तीन शव निकाले गए - The Indian Exposure

Shimla Landslide: शिमला में भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, तीन शव निकाले गए

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, तीन शवों को मलबे से निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481