Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Landslide in Myanmar: म्यांमार के जेड खदान में भारी भूस्खलन, 30 से अधिक लोग लापता - The Indian Exposure

Landslide in Myanmar: म्यांमार के जेड खदान में भारी भूस्खलन, 30 से अधिक लोग लापता

 उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में भूस्खलन के कारण 30 से अधिक लोग लापता हो गए और सोमवार को तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एक बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 950 किलोमीटर (600 मील) उत्तर में काचिन राज्य के एक सुदूर पहाड़ी शहर हापाकांत में हुई। यह क्षेत्र दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे आकर्षक जेड खदानों का केंद्र है।

एक स्थानीय बचाव दल के नेता ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मन्ना गांव के पास भूस्खलन होने से जेड की खुदाई कर रहे 30 से अधिक खनिक एक झील में बह गए। उन्होंने कहा, गांव के पास कई खदानों से निकली मिट्टी और मलबा एक चट्टान से 304 मीटर (लगभग 1,000 फीट) नीचे झील में फिसल गया और रास्ते में खनिकों को भी अपने साथ बहा ने गया।

न्होंने कहा कि 34 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है और स्थानीय बचाव दल सोमवार को झील में तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आठ खनिक घायल हो गए और उन्हें रविवार को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

एक खनिक ने अपनी पहचान उजागर न करने के शर्त पर कहा कि उसके तीन सहकर्मी जो जेड की खुदाई कर रहे थे, भूस्खलन के कारण झील में गिर गए। उसने आगे कहा कि ज्यादातर पीड़ित पुरुष थे।

बता दें कि जुलाई 2020 में, उसी क्षेत्र में भूस्खलन में कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई, जबकि नवंबर 2015 की दुर्घटना में 113 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481