Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Assembly Election 2023: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, PM मोदी और JP नड्डा 15 सदस्यों के साथ करेंगे मंथन - The Indian Exposure

Assembly Election 2023: BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, PM मोदी और JP नड्डा 15 सदस्यों के साथ करेंगे मंथन

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम पार्टी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में वर्ष के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी 15 सदस्यों के उपस्थित रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव के लिए अपनी तैयारी को तेज कर रही है। सूत्र ने बताया कि बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रत्याशियों के चयन व चुनावी रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। पार्टी ने ऐसी सीटों की सूची तैयार कर ली है, जहां अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481