Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : लिव इन पार्टनर के बच्चे की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार - The Indian Exposure

Delhi : लिव इन पार्टनर के बच्चे की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

लिव इन पार्टनर के 11 साल के बच्चे की कथित रूप से हत्या करने वाली एक महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रणहौला की पूजा कुमारी ने बच्चे को मारकर उसका शव बेड बॉक्स में छिपा दिया था। 

पुलिस के मुताबिक उसने 10 अगस्त को बच्चे की इसलिए जान ले ली क्योंकि उसका लिव इन पार्टनर बच्चे के कारण अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे रहा था। महिला ने बच्चे की हत्या तब की जब वह रात को घर में सो रहा था। 

मृत बच्चे की शिनाख्त दिव्यांश के रूप में हुई है। वह पिता जितेंद्र और मां नीलू के साथ इंद्रपुरी के ई ब्लॉक में रहता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे बीएलके अस्पताल से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे  में ले लिया। गर्दन पर घोटे जाने का निशान था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मां ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है। पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह कार्यालय से घर पहुंची। घर में बेटा दिव्यांश नहीं था। उन्हें लगा कि वह डांस कक्षा में गया है। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसने तलाश शुरू की। डांस कक्षा में पूछे जाने पर पता चला कि बेटा कक्षा में नहीं आया है। उसके बाद पति को जानकारी दी। उसके बाद मां ने घर में एक बार फिर बेटे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसने बेड का एक हिस्सा उठा हुआ देखा। उसे खोलने पर दिव्यांश बॉक्स में अचेत अवस्था में मिला। वह पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481