Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली को आज मिलेगी गर्मी से राहत, कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली को आज मिलेगी गर्मी से राहत, कई जगहों पर होगी झमाझम बारिश

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन इससे उमस और गर्मी में कोई कमी नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक अच्छी वर्षा के अभाव में अगले तीन-चार दिन तक उमस भरी गर्मी बने रहने के आसार हैं। बुधवार को सुबह से ही धूप तीखी हो गई थी। दोपहर के समय कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी गई।

इस दौरान सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आयानगर जैसे इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन कुछ ही देर में फिर से धूप निकल गई और उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 90 से 59 प्रतिशत तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481