Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dehradun: लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज - The Indian Exposure

Dehradun: लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

मंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं वहीं प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ गई है।

सरकारी अस्पताल में सिर्फ दून अस्पताल में ही प्लेटलेट्स नौ हजार रुपये में मिल रही हैं। इसके अलावा सरकारी किसी अस्पताल में प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हैं। निजी ब्लड बैंक में इसके लिए 12000 खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि आयुष्मान कार्ड होने पर प्लेटलेट्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481