Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Noida: आज नोएडा को मिलेगी 15 भवनों की सौगात, अमित शाह करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

Noida: आज नोएडा को मिलेगी 15 भवनों की सौगात, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सुत्याना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर चार करोड़वां पौधा लगाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने 12 जुलाई 2020 को इस वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आठ विभिन्न परिसरों में कुल 15 नवनिर्मित भवनों का ई-उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही सितंबर में ग्रेटर नोएडा में होने वाले जी20 सम्मेलन को लेकर भी केंद्र सरकार द्वारा होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी देंगे।

देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सीएपीएफ ने वर्ष 2020 से 2022 के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके तहत कुल पौधारोपण की संख्या पांच करोड़ हो जाएगी।

इस अभियान के अंतर्गत जलवायु के अनुरूप इकाईवार लगाए जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आंकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481