Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
BRICS: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे पीएम मोदी - The Indian Exposure

BRICS: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार सुबह जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। ब्रिक्स समिट 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में होगी। 2019 के बाद पहली बार ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा।

पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में रहेंगे। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। सम्मेलन के बाद अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की ओर से आमंत्रित अन्य देश शामिल होंगे। पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

दो देशों की यात्रा शुरू करने से पहले पीएम मोदी का बयान
दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में कहा, ‘मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहूंगा। मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए भी उत्सुक हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481