Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP Election : दिल्ली व पंजाब के बाद अब MP में फ्री बिजली, CM केजरीवाल ने जनता से किया वादा - The Indian Exposure

MP Election : दिल्ली व पंजाब के बाद अब MP में फ्री बिजली, CM केजरीवाल ने जनता से किया वादा

जबलपुर आम आदमी पार्टी मध्य भारत में भी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। छत्तीसगढ़ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मध्य प्रदेश पहुंचे। सतना में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने उन्होंने चुनावी संभावनाएं टटोलीं। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विंध्य- महाकोशल अंचल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मतदाताओं को लुभाने के लिए बिजली की दरों में राहत देने की बात कही।

केजरीवाल ने शिक्षा,चिकित्सा और अन्य क्षेत्र में परिवर्तन लाने की लोकलुभावन बातें कहीं। वादा किया कि मध्य प्रदेश की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर लोकहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि उनकी पार्टी में कोई नेता नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ता हैं।

जो काम दिल्ली और पंजाब में किया है अब मप्र में करेंगे- केजरीवाल

वह बोले, 75 वर्षों में देश में एक भी पार्टी ऐसी नहीं आई, जिसने चुनाव के पहले कहा हो कि हम आपके बच्चों के लिए स्कूल, इलाज के लिए अस्पताल बना देंगे। केजरीवाल ने कहा कि जो काम दिल्ली और पंजाब में किया है अब मप्र में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481