Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री रहेगा - The Indian Exposure

Weather : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री रहेगा

दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश शुरू हो गई है। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, तापमान ने गिरावट दर्ज की गई है।  पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ था। बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। 

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481