Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिन में तेज बारिश के आसार - The Indian Exposure

Uttarakhand : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिन में तेज बारिश के आसार

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में  रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है,  जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दूसरी तरफ 48 घंटे बाद भी नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। यहां आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा।

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में भारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट जारी किया गया
बृहस्पतिवार को इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के आसार हैं। जबकि, 25, 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481