Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: फ्लोरिडा में नस्लीय हमले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या - The Indian Exposure

US Shooting: फ्लोरिडा में नस्लीय हमले में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के फ्लोरिडा में शनिवार को एक जनरल स्टोर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसे नस्लीय हमला बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मर चुका है। उन्होंने कहा कि नस्लीय हमले में हत्या करने का संदेह है, क्योंकि हमलावर अश्वेत लोगों से नफरत करता था। 

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि श्वेत हमलावर हमले के बाद खुद को गोली मार ली। शुरुआती जांच में मिले सबूत से पता चलता है कि हमलावर नफरत की विचारधारा से प्रभावित था, जो इस हमले का मुख्य कारण है। हालांकि, जैक्सनविले में इस हमले में कितने लोग घायल हुए, इसके बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है।

बोस्टन में परेड के दौरान गोलीबारी
वहीं, अमेरिका के बोस्टन में शनिवार सुबह प्रसिद्ध बोस्टन परेड के दौरान गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, गोलीबारी के कारण परेड को रोकना पड़ा। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। किसी को जान का खतरा नहीं है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481