Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा आज, मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का करेंगे शुभारंभ - The Indian Exposure

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का कर्नाटक दौरा आज, मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लॉन्च के बाद परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बतौरे मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

बता दें, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यात्रा कार्यक्रम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल सुबह 11.30 से 12 बजे के बीच विशेष उड़ान से मैसूर पहुंचेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल गांधी या तो वायनाड या नई दिल्ली से आएंगे।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लाभ मिलने की उम्मीद
इस आयोजन में 1.5 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है। राज्य सरकार की तरफ से मैसूर में भव्य समारोह की व्यवस्था की गई है। महाराजा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इस योजना से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सकती है। इससे राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी का कद बढ़ जाएगा।

सरकार के मुताबिक, गृह लक्ष्मी योजना के लिए 1.9 करोड़ महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिन्हें सरकार की ओर से सहायता दी जाएगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पांच चुनावी वादे किए थे, जिनमें गृह लक्ष्मी योजना भी है। इस योजना के लिए पंजीकरण 19 जुलाई से शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481