Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
G-20 Summit : तीन चरणों में रिहर्सल से परखे इंतजाम, दिल्ली पुलिस के साथ सभी एजेंसियां तैनात - The Indian Exposure

G-20 Summit : तीन चरणों में रिहर्सल से परखे इंतजाम, दिल्ली पुलिस के साथ सभी एजेंसियां तैनात

जी-20 सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार रिहर्सल कर रही है। शनिवार को पुलिस ने सुबह से लेकर देर रात तक तीन बार कारकेड के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल की। पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर राष्ट्राध्यक्षों के आयोजन स्थलों पर पहुंचने तक का समय और सुरक्षा इंतजामों को परखा। हालांकि, रिहर्सल के कारण नई दिल्ली के कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रिहर्सल की गई। 

पहले चरण में सुबह साढ़े आठ बजे से विभिन्न होटलों से वाहनों के काफिले को प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन स्थल के लिए निकला गया। दूसरे चरण में शाम साढ़े चार बजे से प्रगति मैदान से काफिले अपने-अपने होटलों के लिए निकले। 

वहीं, तीसरे चरण में शाम 7 बजे काफिले को एक बार फिर होटल से प्रगति मैदान में गाला डिनर की रिहर्सल के लिए निकला गया। इसके बाद रात 10 बजे के बाद सभी का वापस होटलों में जाने के दौरान इंतजाम परखे गए। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सुबह आठ बजे से ही पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे। पुलिस आयुक्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम में बैठकर लगातार रिहर्सल का जायजा लेते रहे। 

रिहर्सल रात 11 बजे तक चली। रिहर्सल की वजह से सुबह से लेकर रात तक लोगों को उन रास्तों पर जाम का सामना करना पड़ा जहां से काफिला को गुजरना था। यातायात पुलिस लगातार लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दे रही है। रविवार को भी रिहर्सल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481