Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रुद्रपुर : नकली पनीर बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार - The Indian Exposure

रुद्रपुर : नकली पनीर बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार

लंबाखेड़ा में घर पर नकली पनीर बनाए जाने के आरोप में एसओजी ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एसओजी को मौके पर मिल्क पाउडर के 50 पैकेट, वनस्पति घी के 45 पैकेट, करीब आठ किलो पनीर और दो बोतल केमिकल आदि मिले। एसओजी प्रभारी वीरेंद्र शाह ने बताया कि मौके पर दो लोग बर्तन में दूध के ऊपर केमिकल मिला रहे थे। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मुरादाबाद निवासी निजाम और शान मोहम्मद बताया।

उन्होंने बताया कि यह पनीर की आपूर्ति स्थानीय क्षेत्रों के अलावा कुमाऊं के अन्य जिलों भी जा रही थी। इधर, जिला खाद्य संरक्षा अधिकारी पीसी फुलारा ने बताया कि मौके से बरामद उपकरण, मिल्क पाउडर और केमिकल आदि को देखकर पता चलता है कि वहां मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था, लेकिन पनीर की रिपोर्ट आने के बाद सही वजह का पता चल सकेगा। पनीर के सैंपल फूड लैब भेज दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481