Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Blast : गैस स्टेशन में विस्फोट से दहल उठी यमन की राजधानी - The Indian Exposure

Blast : गैस स्टेशन में विस्फोट से दहल उठी यमन की राजधानी

यमन की राजधानी सना में रविवार (3 सितम्बर) की रात को एक गैस स्टेशन में हुए धमाके हुए, जिससे पूरा शहर दहल उठा। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हौथी-नियंत्रित यमन की राजधानी सना में एक गैस स्टेशन पर एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फओट इतना तेज था कि आसपास भीषण आग लग गई।

यह विस्फोट सना के मुफज़ेर पर हुआ, गैस स्टेशन जो राजधानी के उत्तरपूर्वी हिस्से में अल-खुराफ़ी सैन्य शिविर के पास स्थित है। हौथी बलों ने हादसे वाले पूरे क्षेत्र को घेर लिया। घटना की जानकारी होते ही बचावकर्मियों ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, “प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार रात को कहा विस्फोट इतना तेज था कि हमें बहरा होने का अहसास हुआ। विस्फोट की आवाज को पूरे शहर में सुना गया और इसके बाद लगी आग मीलों दूर से दिखाई दे रही थी।” हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481