Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Moradabad : 21 दिन में आठ लोगों की जा चुकी है जान, डेंगू के नौ और मरीज मिले - The Indian Exposure

Moradabad : 21 दिन में आठ लोगों की जा चुकी है जान, डेंगू के नौ और मरीज मिले

जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। वीरवार को अगवानपुर में छह वर्ष की बच्ची व 35 वर्षीय युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। इसके अलावा जिले में डेंगू के नौ नए केस मिले हैं। अब डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग अंजान है।

मौत के बाद टीम लोगों के घर पहुंचती है, उससे पहले क्षेत्र में फॉगिंग तक नहीं कराई जाती। अगवानपुर में हुई मौतों के मामले में स्वास्थ्य विभाग तब अंजान है, जब दोनों मरीज जिला अस्पताल में भर्ती रहे हैं। बच्ची को हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए थे।

युवक ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ा है। मोहल्ला तातारपुर निवासी छह वर्षीय बच्ची अफसानूर के पिता रियाजुद्दीन मजदूर हैं। परिजनों के मुताबिक अफसानूर को तीन दिन पहले बुखार आया था। पड़ोस में झोलाछाप से उसको दवा दिलाई थी।

बच्ची की सेहत में सुधार नहीं हुआ तो मुरादाबाद में निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने जांच कराई तो बच्ची में खून की कमी, प्लेटलेट्स कम व टाइफाइड बताया गया। डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां बुधवार देर शाम उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौत का दूसरा मामला सराय फारुख निवासी 35 वर्षीय राजीव सिंह का है। वह हलवाई थे।

परिवार में पत्नी मुन्नी और तीन बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को राजीव को बुखार आया था। पड़ोस में एक डॉक्टर ने अपने क्लीनिक में तीन दिन तक भर्ती रखा। बुधवार को झोलाछाप ने हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ घंटे भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481