Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : डाकघर से ढाई लाख रुपये चोरी के मामले में दो गिरफ्तार - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : डाकघर से ढाई लाख रुपये चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

29 अगस्त को डाकघर की कमीशन एजेंट महिला से चोरी हुए थे ढाई लाख रुपये ,डाकखाने में रुपये जमा करने आई महिला अभिकर्ता के ढाई लाख रुपये का थैला चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जसपुर के रहने वाले हैं।


बृहस्पतिवार को एएसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मोहल्ला गंज निवासी रजनी सिंघल ने बताया था कि वह स्थानीय डाकघर में अभिकर्ता हैं। 29 अगस्त को वह डाकघर में ढाई लाख रुपये जमा कराने गई थीं। रुपयों से भरा थैला कैश काउंटर पर रखा, जो वहां से गायब हो गया था। मामले में पुलिस ने फरियाद हुसैन निवासी जुलहान और जशद निवासी मोहल्ला चौहान पट्टी थाना जसपुर को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481