Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Morocco Earthquake: मोरक्को में आए जोरदार भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत - The Indian Exposure

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए जोरदार भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत

मोरक्को में शुक्रवार (8 सितबंर) देर रात आए शक्तिशाली भूकंप  से अब तक 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार देश के आंतरिक मंत्रालय के कहा कि ‘भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है।’

भूकंप  के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण ऐतिहासिक इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली की कटौती भी हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप रात 11:11 बजे (2211 GMT) मार्राकेश से 44 मील (71 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। स्पेक्टेटर के मुताबिक, मोरक्को में आए भूकंप से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई है और 329 लोग घायल हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481