Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: जी20 के भव्य आयोजन को देख तिलमिलाए पाकिस्तानी, बोले- 'हम परमाणु शक्ति, हमें ही नहीं बुलाया!' - The Indian Exposure

Pakistan: जी20 के भव्य आयोजन को देख तिलमिलाए पाकिस्तानी, बोले- ‘हम परमाणु शक्ति, हमें ही नहीं बुलाया!’

जी20 की अध्यक्षता इस समय भारत के पास है और 9-10 सितंबर को दिल्ली में जी20 के शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए दुनिया के शीर्ष नेता भारत में मौजूद हैं। इसके चलते पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर लगी हुई हैं। जहां दुनिया में भारत की वाह-वाह हो रही है, वहीं हमारे पड़ोसी देश में कई लोग भारत को मिल रही इज्जत से तिलमिलाए हुए हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल ‘रियल एंटरटेनमेंट’ पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एंकर ने पाकिस्तानी जनता के बीच जाकर उनसे भारत में हो रहे जी20 सम्मेलन को लेकर बात की और पूछा कि भारत इतना आगे निकल गया है कि वहां जी20 जैसे सम्मेलन हो रहे हैं और विश्व के शीर्ष नेता भारत में हैं तो पाकिस्तान क्यों पीछे रह गया? इसके जवाब में लोगों ने बड़े दिलचस्प जवाब दिए। एक पाकिस्तानी ने कहा कि हमें बहुत ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि भारत ने हमें जी20 शिखर सम्मेलन का न्योता नहीं दिया जबकि हम परमाणु संपन्न देश हैं। वहीं बांग्लादेश को न्योता दिया गया है!

एक अन्य शख्स ने कहा कि ‘पाकिस्तान गलती से आजाद हो गया, जो लोग उस वक्त बंटवारे का विरोध कर रहे थे, वो लोग सही थे। एक अन्य पाकिस्तानी ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत हमसे बहुत आगे है, भारत वाले कश्मीर में हमसे ज्यादा लोगों को सुविधाएं हैं, उनसे हमारा कोई मुकाबला नहीं है। एक शख्स ने अपने देश के हुक्मरानों की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान भूखा, नंगा मुल्क है और ऐसे देश से कोई रिश्ते नहीं बनाता। हर देश यही सोचता होगा कि पाकिस्तान पैसे मांगने आया है। भारत से पाकिस्तान का कोई मुकाबला नहीं है, वो चांद पर चले गए और हमारे झगड़े खत्म नहीं हो रहे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481