Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Udham Singh Nagar : विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने दस लाख ठगे - The Indian Exposure

Udham Singh Nagar : विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने दस लाख ठगे

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड सात निवासी अनीस अहमद के पुत्र अफसार ने एसएसआई हरविंद्र कुमार को तहरीर दी। बताया कि नगर के पंडरी खेड़ा निवासी अशहर खान उर्फ आशू खान ने वीजा समेत विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए आशू के घर पर उसके परिजनों के सामने दस लाख रुपये देने की बात हुई। एक लाख रुपये लेने के बाद दो जनवरी को आशू और उसके भाई के साथ वह दिल्ली गया। वहां उसका पासपोर्ट लेकर आशू ने उसे घर भेज दिया। तीन जनवरी को वीजा बनने की सूचना देकर चार और पांच जनवरी को उससे छह लाख रुपये लिए।

आशू के कहने पर सात जनवरी को उसके पिता मो. असलम को 70,000 रुपये नकद दिए। आस्ट्रेलिया का टिकट लेने के लिए 20 और 21 जनवरी को दो लाख तीस हजार रुपये लिए। इसके लिए उसने जेवर गिरवी रखे और मकान बेचकर कुल दस लाख रुपये आशू को दिए। इसके बावजूद उसने वर्क वीजा के बजाय 28 जनवरी को उसे बिजनेस विजिटर वीजा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481