Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Vietnam: हनोई में नौ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आकर दर्जनों की मौत - The Indian Exposure

Vietnam: हनोई में नौ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आकर दर्जनों की मौत

वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार रात एक नौ मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि कई दर्जन लोग जलकर मर गए। 

रिपोर्ट के अनुसार, हनोई के थान जुआन जिले में एक अपार्टमेंट के पार्किंग फ्लोर में मंगलवार रात 11.50 बजे आग लगी। बाद में इस आग ने तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत के खोंग हो स्ट्रीट के पास एक तंग गली में स्थित होने के चलते बचाव दल को पहुंचने में बहुत मुश्किल आई। 

200 वर्ग मीटर में फैली इमारत में 150 लोग रहते हैं। बताया जा रहा कि बुधवार सुबह 5 बजे तक अपार्टमेंट से 70 लोगों को बचाया जा चुका है। इनमें से 54 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई मौतें हुई हैं। हालांकि सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481