Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को देंगे 57,000 करोड़ रुपये की सौगात - The Indian Exposure

पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को देंगे 57,000 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। वह दोनों चुनावी राज्यों में 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर सहित 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं समेत प्रदेश में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में वह रेल क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रदेश में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बीना रिफाइनरी परिसर में ‘बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण क्षेत्र’ और रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। इंदौर में दो आईटी पार्क और राज्यभर में छह नये औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री लगभग 6,350 करोड़ की कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे और एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड वितरित करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481