Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Sehore : शराबी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस - The Indian Exposure

Sehore : शराबी पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Dead Body on Starcher

सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी डाकपुलिया में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया है। मामले में मंडी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी थाना क्षेत्र आने वाले डाकपुलिया क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय कृष्णा बाई और उसके पति पंडा के बीच में किसी बात को लेकर सोमवार को वाद-विवाद हो गया था। पति शराब के नशे में धुत था और इसी दौरान पंडा ने कृष्णा बाई को बेरहमी से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। 

मंडी थाने के एसआई केजी शुक्ला ने बताया कि मामला सुबह 9 बजे का है। पुलिस को घटना की सूचना रात को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरंभिक जांच में क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच सुबह से ही विवाद हो रहा था। इसी दौरान कृष्णा बाई के पति पंडा ने अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतका के पेट और आंख में चोट के निशान नजर आ रहे हैं।


पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी अत्यधिक शराब का सेवन करता था और घटना के वक्त भी उसने बहुत अधिक शराब पी रखी थी और नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481