Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
2000 Rupees Note: बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का आज अंतिम दिन - The Indian Exposure

2000 Rupees Note: बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने का आज अंतिम दिन

2,000 रुपये के नोटों को बैंक खाते में जमा करने या उन्हें दूसरे मूल्य के नोटों में बदलने का आज अंतिम दिन है। आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के दो हजार रुपये के नोट अभी भी प्रचलन में हैं।

आरबीआइ ने इसी वर्ष 19 मई को 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआइ ने पिछले सप्ताह ही दो हजार रुपये के नोटों को बैंक खातों में जमा करने या बदलने की तारीख को बढ़ाकर सात अक्टूबर किया था।

आरबीआइ गवर्नर ने बताया कि अब तक वापस आए कुल नोटों में से 87 प्रतिशत नोट बैंक खातों में जमा हुए हैं, जबकि शेष नोट विभिन्न काउंटर्स के जरिये बदले गए हैं। अब तक 3.43 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट वापस आ गए हैं।गवर्नर ने कहा कि आठ अक्टूबर से 2,000 रुपये के नोटों को आरबीआइ के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में बदला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481