Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fraud in Almora : बैंक अधिकारी बताकर एक लाख से अधिक की ठगी - The Indian Exposure

Fraud in Almora : बैंक अधिकारी बताकर एक लाख से अधिक की ठगी

साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिले के जागेश्वर क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। खुद को बैंक अधिकारी बताकर गूगल-पे और एक अन्य एप की मदद से ठग ने एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की ठगी कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीते बुधवार नैनी जागेश्वर के ग्राम बजेला निवासी संजय सिंह खनी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। पीड़ित को झांसे में लेकर गूगल-पे खुलवाया और प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाया। जैसे ही एप डाउनलोड हुआ तो उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये उड़ा लिए गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दन्यां थाने पहुंच तहरीर सौंपी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481