Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Singapore: भारतीय मूल के शख्स को 12 हफ्ते की जेल, लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चला रहा था गाड़ी - The Indian Exposure

Singapore: भारतीय मूल के शख्स को 12 हफ्ते की जेल, लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चला रहा था गाड़ी

सिंगापुर में 70 साल के एक भारतीय मूल के व्यक्ति को 12 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं, कोर्ट ने उनकी रिहाई के बाद आठ साल तक के लिए सभी श्रेणियों के ड्राइविंग लाइसेंस रखने या प्राप्त करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। मालूम हो कि साल 2021 में एक दुर्घटना में एक साइकिल चालक की मौत हो गई थी, इसी सिलसिले में उनपर कार्रवाई हुई है।

दोषी भगवान तुलसीदास बिनवानी की 65 साल की उम्र होने के बाद उनके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त हो गई थी, जिसके बाद भी इस भीषण दुर्घटना होने तक उन्होंने अगले तीन सालों तक ड्राइविंग जारी रखी। कोर्ट ने उन पर इस सिलसिले में कुल  3,800 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481