President Droupadi Murmu : आज उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को घंटाघर स्थित दीक्षांत पंडाल में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471