Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Donald Trump: न्यूयॉर्क धोखाधड़ी केस में जज ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाई फटकार - The Indian Exposure

Donald Trump: न्यूयॉर्क धोखाधड़ी केस में जज ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाई फटकार

धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे।

इस दौरान जज ने ट्रंप को फटकार लगाते हुए कहा कि यह राजनीतिक रैली नहीं है, कोर्ट रूम है। जज ने उन्हें अपने जवाब संक्षिप्त रखने को कहा। अदालत ने कहा कि हमारे पास बर्बाद करने के लिए समय नहीं है।

जज आर्थर एंगोरोन ने ट्रंप के वकील से कहा कि आपके मुवक्किल के जवाब गैर-उत्तरदायी होने के साथ ही दोहराव वाले हैं। ट्रंप बार बार जज एंगोरोन और न्यूयार्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स पर राजनीतिक पूर्वाग्रह का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि जज एंगोरोन उनके खिलाफ फैसला सुनाएंगे। सही तरीके से सुनवाई नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481