Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dehradun : मां की देखभाल करने वाले बेटे ने कर दिया 'ममता' का खून ,सब्बल से वॉर कर बेटे ने की मां की हत्या - The Indian Exposure

Dehradun : मां की देखभाल करने वाले बेटे ने कर दिया ‘ममता’ का खून ,सब्बल से वॉर कर बेटे ने की मां की हत्या

देहरादून डालनवाला थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या हो गई। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

दरअसल ये हत्या जज कॉलोनी में हुई। यहां एक 55 साल महिला की लहुलुहान लाश घर में मिली। जांच में पता चला कि महिला को उसके ही अपने 30 वर्षीय बेटे ने सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी आदित्य ने महिला पर सब्बल से तब तक हमला किया जब तक महिला की मौत नही हो गई। बताया जा रहा है कि कत्ल के बाद आरोपी बेटे ने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नस काटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481