Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रुद्रपुर: ढाई किलो चरस के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य गिरफ्तार - The Indian Exposure

रुद्रपुर: ढाई किलो चरस के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पाटी पुलिस ने नैनीताल जिले में ओखलकांडा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू को चरस तस्करी में गिरफ्तार किया है। उसके पास दो किलो 479 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसे अंतरराज्यीय तस्कर बता रही है।

एसटीएफ कार्यालय रुद्रपुर में रविवार को सीओ सुमित कुमार ने बताया कि एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में टीम ने शनिवार रात डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा से थाना खनस्यू, जिला नैनीताल के ग्राम सुरंग निवासी राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू को पकड़ा। राजेंद्र ने बताया कि वह तीन साल से चरस तस्करी कर रहा है। वह उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली तक चरस बेच चुका है। वह अपने ससुराल देवीधुरा में भांग की खेती करता है। सीओ ने बताया कि एएनटीएफ ने इस साल 27 किलो से अधिक चरस के साथ छह अभियुक्त, करीब आठ किलो अफीम के साथ चार अभियुक्त और करीब सवा किलो स्मैक के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481