Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
President Murmu Odisha Visit: आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू - The Indian Exposure

President Murmu Odisha Visit: आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह बदामपहाड़ स्टेशन से तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार अपने पैतृक गांव पहुंच रही हैं।

राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, जनजातीय मामलों व जलशक्ति केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू सहित रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौड़ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति अमृत भारत योजना के तहत बदामपहाड़ स्टेशन के पुर्नविकास व अन्य यात्री सुविधाओं का भी शिलान्यास करेंगी। इसके अलावा वे रायरंगपुर में नए डाक प्रमंडल सहित जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481