Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel Hamas War: नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के समझौते के बाद भी जारी रहेगा युद्ध - The Indian Exposure

Israel Hamas War: नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के समझौते के बाद भी जारी रहेगा युद्ध

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट को बताया कि संघर्ष विराम के बाद भी युद्ध जारी रहेगा, जब तक हमास खत्म नहीं हो जाता। बता दें, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि बंधकों को मुक्त करने के लिए एक समझौता होने वाला है, जिसके बदले युद्ध विराम होगा। 

हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे। हनिएह ने टेलीग्राम पर कहा था कि हम संघर्ष विराम को लेकर एक समझौते पर पहुंचने के करीब हैं। बाइडन ने मंगलवार को कहा कि समझौता काफी करीब है,   
यह जल्द पूरा होने वाला है। युद्ध से जुड़े सभी पक्षों ने संकेत दे दिया है कि एक बड़े समझौते पर काम हो रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे होंगे और वे सभी इस्राइली नागरिक ही होंगे। रिहाई के बदले इस्राइल चार दिन का युद्ध विराम करेगा। इसके अलावा, इस्राइल प्रतिदिन 10 और बंधकों की रिहाई के बदले और अधिक दिनों के लिए युद्ध विराम के लिए तैयार हो सकता है। इस योजना से कुल 70-80 लोग आजाद हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481