
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद तीर्थनगरी मथुरा पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले पीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शाम चार बजे पूजन-दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से 4.30 बजे ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे। सीएम, प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले शहर के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं होटल एवं गेस्ट हाउसों के सामने भी बैरिकेडिंग कर दी गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवोत्थान एकादशी के चलते शुक्रवार को सबसे अधिक शादियां होनी हैं। इसके लिए लोगों ने होटल, गेस्ट हाउस एवं मैरिज होम बुक किए हैं।