Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rainbow Bridge Explosion: अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार विस्फोट में दो की मौत - The Indian Exposure

Rainbow Bridge Explosion: अमेरिका-कनाडा को जोड़ने वाले ब्रिज पर कार विस्फोट में दो की मौत

अमेरिका और कनाडा को जोड़ने वाले एक ब्रिज पर वाहन में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दोनों देशों के बीच आवागमन स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के नियाग्रा फॉल्स के पास वाहन में विस्फोट के बाद रेनबो ब्रिज को बंद करना पड़ा। फिलहाल एफबीआई ‘आतंकवादी हमले’ के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने एक बयान में कहा कि स्थिति बहुत अस्थिर है। बयान में कहा गया कि एफबीआई इस जांच में स्थानीय, राज्य और संघीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र में चार अमेरिका-कनाडा बॉर्डर क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों की राष्ट्रीयता अभी तक साफ नहीं हो सकी है। अमेरिका के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कार अमेरिका की ओर से आ रही थी। बॉर्डर क्रॉसिंग पर सीमा शुल्क स्टेशन से टकराने के बाद वाहन में विस्फोट हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481