Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: लॉस एंजिल्स गोलीबारी की घटना पर पुलिस सख्त, आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन - The Indian Exposure

US Shooting: लॉस एंजिल्स गोलीबारी की घटना पर पुलिस सख्त, आरोपी को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन

लॉस एंजिल्स में पिछले महीने हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शहर में अलग-अलग घटनाओं में तीन बेघर लोगों के साथ गोलीबारी के मामले में एक संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस प्रमुख मिशेल मूर ने कहा कि तीनों मामलों में पीड़ित अकेले थे। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों को गोली मारी गई, जिसमें उनकी मौत हुई। स्थानीय समाचार आउटलेट लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग ने जांचकर्ताओं की एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो आरोपी को पकड़ने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय जोस बोलानोस को 26 नवंबर को सुबह तीन बजे के आसपास दक्षिण लॉस एंजिल्स में गोली लगने से मृत पाया गया था। इसके अगले दिन, 62 वर्षीय मार्क डिग्स की सुबह पांच बजे के करीब डाउनटाउन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीसरी गोलीबारी 29 नवंबर को रात करीब ढाई बजे लिंकन हाइट्स इलाके में हुई, जिसमें एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481