Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
विशेषाधिकार समिति 11 निलंबित सांसदों के मामले में 09 जनवरी को करेगी सुनवाई - The Indian Exposure

विशेषाधिकार समिति 11 निलंबित सांसदों के मामले में 09 जनवरी को करेगी सुनवाई

राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति की नौ जनवरी को बैठक होगी, जिसमें 11 विपक्षी सांसदों को निलंबन के मुद्दे पर अपने विचार रखने का मौका दिया जाएगा। हाल ही में संसद का शीतकालीन सत्र संपन्न हुआ। सूत्रों के अनुसार, उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने बैठक बुलाई है।

समिति के समक्ष कई मामले लंबित हैं, जिनमें हाल ही में समाप्त हुए शीतकालीन सत्र के दौरान 11 सांसदों के निलंबन से संबंधित मामला भी शामिल है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सदन द्वारा उनके मामले पर विचार किए जाने तक सांसद निलंबित रहेंगे।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा से 100 और राज्यसभा से 46 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। ये सदस्य संसद की सुरक्षा के उल्लंघन के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते हुए तख्तियां लेकर आए थे और नारे लगाए थे। विशेष रूप से राज्यसभा के 11 सदस्यों को 18 दिसंबर को गंभीर अव्यवस्था पैदा करने के लिए निलंबित कर दिया गया था और उनके मामलों को विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481